PM Narendra Modi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों की बैठक ली, पीएम मोदी ने एनडीए के मंत्रियों से कहा कि वे सनातन धर्म पर उदयनिधि के बयान का सही जवाब दें और इंडिया बनाम भारत के विवाद में न बोलें। प्रधानमंत्री मोदी का ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब ये दोनों ही मुद्दे चर्चा का विषय बने हुए हैं।
क्या था पूरा मामला ?
दरअसल बीते दिनों तमिल नाडू के मुख्यमंत्री के बेटे और तमिल नाडू सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा था कि सनातन धर्म कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू के बराबर है, इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि सनातन का केवल विरोध करना काफी नहीं है, इसको खत्म कर देना चाहिए।
INDIA VS भारत
हाल ही में राष्ट्रपति भवन द्वारा एक निमंत्रण पत्र भेजा गया, जहां भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जी-20 के मद्देनज़र भारत आ रहे विदेशी मेहमानों को भोजन का न्योता दिया गया था। विवाद ये हुआ कि पत्र में आमतौर पर President of India लिखा रहता है लेकिन इस बार पत्र में President of Bharat लिखा गया था। इसी को लेकर विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि उनके गठबंधन ने इंडिया नाम रख लिया है, इसलिए सरकार देश का ही नाम बदल रही है।
यह भी पढ़ें: नोएडा में डेंगू के चलते मौत का पहला मामला, 28 वर्षीय महिला डॉक्टर की हुई मौत

