One Nation One Election News : केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले वन नेशन वन इलेक्शन के अध्ययन के लिए 8 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था, इसके बाद से ही देश में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर चर्चा चल रही है। दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक राष्ट्र एक चुनाव समिति की पहली आधिकारिक बैठक आज होने की संभावना है।
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की पहली आधिकारिक बैठक
देश में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर चर्चा चल रही है। केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के अध्ययन के लिए 8 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में उनके आवास पर ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ कमेटी की पहली आधिकारिक बैठक आज हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, बैठक दोपहर 3 बजे होगी। कुछ दिनों पहले रामनाथ कोविंद ने कानून मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की थी।
आठ सदस्यीय है कमेटी
कमेटी में कुल 8 सदस्य शामिल हैं। इसमें अमित शाह, अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आजाद, एनके सिंह, सुभाष कश्यप, हरीश साल्वे और संजय कोठारी अन्य सदस्य होंगे। हालाकिं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इस कमेटी में शामिल होने का न्योता ठुकरा दिया था, उनका कहना था कि कमेटी में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को शामिल ना करना उनका अपमान है।

