आज भारत का डंका विदेश में बज रहा है पीएम मोदी भारत को उंचाई के शिखर पर पहुंचाने के लिए विदेश जाते ही रहते हैं अब फिर एक बार प्रधानमंत्री विदेश आसियान देशों के साथ शिखर वार्ता में शामिल होने को लिए बुधवार 6 सितंबर की शाम को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के लिए रवाना होगें।
पीएम मोदी बुधवार की शाम इंडोनेशिया होंगे रवाना
जहां देश में एक तरफ राजधानी दिल्ली में जी-20 सम्मेलन 9 और 10 को होने वाला है जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस,बांग्लादेश, चीन, जापान, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत विभिन्न देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं। वहीं पीएम मोदी इंडोनेशिया में भारत के लिए व्यापार और सुरक्षा संबंधो की मजबूती के लिए जकार्ता में 10 देशों के प्रभावशाली समूह आसियान के नेताओं के साथ शिखर वार्ता करेंगे।
आसियन के 10 देशों में ये देश हैं शामिल
आसियान के 10 देशों में इंडोनेशिया, मलेशिया,फ़िलिपींस , सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया शामिल हैं। आसियान को क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है और भारत, अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत कई अन्य देश इसके संवाद भागीदार हैं।
पीएम मोदी की ये विदेशी यात्रा छोटी होगी 6 की शाम को रवाना होकर 7 सितंबर की रात तक पीएम मोदी दिल्ली वापस लौटेंगे और जी20 सम्मेलन में शामिल होगें।

