Noida News : गौतमबुद्ध नगर में अपराधियों की शामत आई हैं क्योंकि पिछले कुछ दिनों में गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने ताबड़तोड एनकाउंटर किए है। दरअसल कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में लगातार पुलिस बदमाशों पर शिकंजा कस रही है और अपराधियों को सख्त ट्रीटमेंट देकर उन्हें उनकी सही जगह पहुंचा रही है।
थाना ईकोटेक 1 क्षेत्र से हुआ गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक 1 क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद लाइसेंसी बंदूक लूटने वाले गैंगस्टर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही पुलिस उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगालने में जुटी हुई है। घायल बदमाश की पहचान राहुल उर्फ लीलू के रूप में की गई है।
मुठभेड़ में घायल हुआ अपराधी
पुलिस के मुताबिक़ मंगलवार शाम करीब 5 बजे लोकल इन्टेलिजेन्स व मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना ईकोटेक 1 पुलिस की चेकिंग के दौरान डिक्सन कम्पनी के पास एक शातिर बदमाश से मुठभेड़ हुई, जिसमें ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में गैंगस्टर व माफियाओं को असलहा सप्लाई करने वाले बदमाश राहुल उर्फ लीलू मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। मुठभेड़ में घायल राहुल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राहुल पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं
ग्रेटर नोएडा एडीसीपी सेन्ट्रल अशोक कुमार ने बताया कि घायल बदमाश एक शातिर किस्म का लुटेरा है, जो गैंगस्टर व माफियाओ के कहने पर लाईसेंसी शस्त्र लूटकर व बाहर राज्यों से मंगवाकर उन्हें असलहा उपलब्ध करवाता है। पूछताछ के दौरान बदमाश ने कई खुलासे किये है जिसमें वर्ष 2017 में कसाना पेट्रोल पंप के पास सिक्योरिटी गार्ड से हुई लाईसेंसी बन्दूक लूट की घटना का प्रमुख अपराधी हैं। मुठभेड़ के दौरान बदमाश से भारी मात्रा में तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। बदमाश के विरूद्ध लूट व गैगस्टर एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।
यह भी पढ़ें : 23 सितंबर को नोएडा में होंगे सीएम योगी, बाइक रेसिंग का उठाएंगे लुत्फ़

