Ghaziabad Teacher’s Day News : शिक्षक दिवस के मौके पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय कन्या इन्टर कॉलेज विजय नगर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय, सहायता प्राप्त एवं गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 4 प्रधानाचार्यों तथा 6 अध्यापकों को पुरस्कृत किया गया।
गुरु द्रोणाचार्य और चाणक्य का आज भी उदाहरण दिया जाता है
मुख्य अतिथि विधायक सुनील शर्मा ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु द्रोणाचार्य और चाणक्य इस देश के महान गुरु थे, जिनका आज भी उदाहरण दिया जाता है। महाभारत होने का एक कारण गुरु का अपमान भी था। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास ने सभी अध्यापकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनपद में पहली बार राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ वित्त विहीन मान्यता प्राप्त के अध्यापकों को भी पुरस्कृत किया गया।
यह भी पढ़ें: स्टालिन के बयान पर बोले सपा सांसद राम गोपाल यादव, कहा धर्म के खिलाफ टिप्पणी निजी
जिला विद्यालय निरीक्षक की उपस्थिति में सम्मान
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास, सह जिला विद्यालय निरीक्षक विकास कुमार सिंह, जय सिंह यादव प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज नंदग्राम, विभा चौहान प्रिंसिपल राजकीय कन्या इन्टर कालेज विजय नगर, जिला समन्वयक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान पवन कुमार भाटी एवं जनपद के प्रधान अध्यापक एवं अध्यापक के साथ-साथ कॉलेज की छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

