Ghaziabad News : हिंडनपार के मोहन नगर जोन सीमा के अंतर्गत आने वाले ज्यादातर वार्डों की खराब स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से खफा एरिया के पार्षद सडकों पर उतर आए। मोहन नगर जोन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्षदों का कहना था कि लगातार संबंधित अधिकारियों को वस्तु स्थिति से अवगत कराने के बावजूद वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं की जा रही है। हैरत का बात ये है कि प्रदर्शन करने वालों में ज्यादातर सत्ताधारी पार्टी से पार्षद शामिल हैं।
नहीं होती है कोई सुनवाई
पार्षद राहुल शर्मा ने कहा कि वार्डों में खराब पडी स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने कई बार लिखित एवं मौखिक तरीके से अवगत कराया गया। प्रकाश प्रभारी से भी कई बार वार्डों में स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने का आग्रह किया गया, लेकिन सुनवाई न होने के परिणाम स्वरूप उन्हें ये कदम उठाना पड़ा है। वार्डों में खराब पडी स्ट्रीट लाइटों को लेकर निगम के प्रकाश प्रभारी राजकुमार से बात करने का प्रयास किया गया तो पता लगा कि उनकी डयूटी जी 20 शिखर सम्मेलन के मददेनजर तैयारियों में लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: स्टालिन के बयान पर बोले सपा सांसद राम गोपाल यादव, कहा धर्म के खिलाफ टिप्पणी निजी

