गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र में हाईराइज सोसाइटी में सोमवार रात एक वृद्ध ने 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक के फ्लैट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या करने की वजह भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लंबे समय से चल रहे थे डिप्रेशन में ( स्थानीय लोग)
जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय राज सचदेवा ड्रीम होम सोसाइटी के टावर-7 में रहते थे। परिवार में बेटे संचित सचदेवा और पत्नी पूनम सचदेवा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, राज सचदेवा काफी समय से डिप्रेशन के शिकार थे। 15वीं मंजिल से गिरते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार रात को राज सचदेवा अपनी बालकनी गए थे। कुछ समय बाद धड़ाम की आवाज सुनकर रेजिडेंट्स बाहर आए तो देखा बुजुर्ग की लाश पड़ी थी।

