उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक व प्रदेश सरकार के कई मंत्री उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री योगी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य उपचुनाव के घोषित प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा मंगलवार को सुबह 10:30 भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद भाजपा मुख्यालय से निकलकर भाजपा विधान मण्डल दल कार्यालय पहुंचकर डाॅ. दिनेश शर्मा ने नामांकन दाखिल किया।
यह भी पढ़ें : घोसी उपचुनाव: 11 बजे तक 21 प्रतिशत मतदान, मुस्लिम मतदाताओं में उत्साह
निर्विरोध चुना जाना तय
बता दें कि डॉ. दिनेश शर्मा वर्त्तमान समय में विधान परिषद के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 30 जनवरी, 2027 तक है। राज्यसभा की यह सीट बीते जून में भाजपा सांसद हरद्वार दुबे के निधन से खाली हुई थी। पेशे से शिक्षक डॉ. शर्मा लखनऊ से दो बार मेयर व एक बार उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हालांकि, योगी सरकार 2.0 में उन्हें कैबिनेट में जगह नहीं मिली थी। बहरहाल, उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
यह भी पढ़ें : स्टालिन के बयान पर बोले सपा सांसद राम गोपाल यादव, कहा धर्म के खिलाफ टिप्पणी निजी

