Greater Noida News : थाना रबूपुरा क्षेत्र में स्थित फलैदा गांव में ट्रैक्टर के सामने भैंस आने पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जमकर चले लाठी डंडे
पुलिस के मुताबिक फलैदा गांव में इन्द्रपाल और जतन सिंह का परिवार रहता है। दोनों पक्षों के बीच बीते 2 सितम्बर को जमकर लाठी-डंडे चले थे। जांच में पता चला है कि ट्रैक्टर के सामने भैंस आने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।
यह भी पढ़ें : विदेशी फूलों से सेजेंगे कान्हा, इस्कॉन नोएडा जन्माष्टमी के लिए तैयार
दो लोग हुए घायल
थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि इस घटना में दोनों पक्ष से दो लोग घायल हैं। जिसमें एक महिला और एक पुरुष है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य मलिक होंगे गाज़ियाबाद के नगर निगम आयुक्त

