Noida News : सेक्टर-33 रेल विहार के पास बाजार से वापस लौट रहे स्कूटी सवार पति-पत्नी को एक कार ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने दोनों घायल को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान पता चला है कि महिला के रीढ़ की हड्डी में तीन फ्रैक्चर है। इसको लेकर महिला के पति ने सेक्टर 49 थाने में शिकायत दी।
पति-पत्नी दोनों हुए घायल
यह भी पढ़ें : विदेशी फूलों से सेजेंगे कान्हा, इस्कॉन नोएडा जन्माष्टमी के लिए तैयार
रजत सिंघल निवासी सेक्टर 50 ने पुलिस को बताया कि वह बीते 27 अगस्त को अपनी पत्नी के साथ बाजार गए थे। इस दौरान जब वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से घर वापस आ रहे थे। तभी सेक्टर 33 रेल विहार के पास एक कार चालक ने तेज स्पीड में कार चलाते हुए उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें वह और उनकी पत्नी वैशाली बंसल घायल हो गए।
कार चालक मौके से फरार
स्थानीय लोगों ने उनको इलाज के लिए सुरभि अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। उनकी पत्नी की गंभीर हालत होने के कारण उनको इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दी गई शिकायत दर्ज कर ली गई है, पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य मलिक होंगे गाज़ियाबाद के नगर निगम आयुक्त

