Bageshwar Dham News : तमिल नाडू के मंत्री और तमिल नाडू के सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान ने जो बवाल मचाया है, वो थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में आज स्टालिन के विरोध में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने स्टालिन के बयान की कड़ी निंदा की है।
रावण के खानदान के हैं स्टालिन
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने प्रवचन के दौरान स्टालिन के बयान पर हमला करते हुए कहा कि जब तक सूरज-चांद है सनातन तब तक रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि जो भी सनातन का विरोध करेगा वो उसकी ठठरी और गठरी दोनों बांधने का काम करेंगे, उदयनिधि ने भारत के सनातनियों के दिल पर चोट पहुंचाई है।
सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए
तमिल नाडू के मंत्री स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए, ये समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है। स्टालिन ने सनातन धर्म की कोरोने वायरस, मलेरिया और डेंगू बुखार से बराबरी की थी। उन्होंने कहा था कि एसी चीज़ों का विरोध ही काफी नहीं, इसे खत्म कर देना चाहिए। स्टालिन के इस बयान की कई लोगों ने आलोचना की है।
यह भी पढ़ें : नोएडा: युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही मामले को लेकर जांच

