ग्रेटर नोएडा के वेस्ट से सुपरटेक इकोविलेज-3 हाउसिंग सोसाइटी का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लड़के शराब के नशे में सोसाइटी के अंदर काफी हंगामा मचा रहें हैं। पांचवी मंजिल पर फ्लैट की बालकानी के बाहर निकली हुई स्लैप के ऊपर बैठकर हुड़दंग काट रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद सोसाइटी के निवासियों ने इन लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शराब पीकर लड़को ने मचाया हुड़दंग
सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि सभी बैचलर लड़के थे और उन्होनें शराब पीकर खूब हुडदंग मचाया। फैमिली वाले लोगों ने कहा कि इस तरह की हरकत उनके बच्चों पर भी बुरा असर डाल सकती हैं और ये पहली बार नहीं है जब ऐसे शराब पीकर हल्ला सोसाइटी में मचाया गया हो इससे पहले भी ऐसी ही काफी बदतमिजियां हो चुकी हैं।
सोसाइटी के निवासियों ने लड़को पर कार्रवाई की मांग की
सोसाइटी के लोगों ने बताया कि रविवार की देर रात लड़को ने शराब पीकर पांचवी मंजिल की बालकानी पर बनी स्लैप पर बैठकर हुडदंग मचाया निवासियों को डर था कि कहीं नीचे ना गिर जाए और हादसा ना हो जाए। जब निवासियों ने लड़कों को वहां से उठाने का प्रयास किया तो बैचलर लड़कों ने निवासियों को ही गाली देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं शराब के नशे में अर्धनग्न होकर यमराज को भी बुलाया।

