Noida News : सेंट्रल जोन की पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को नोएडा-ग्रेटर नोएडा हाईवे पर अडवान्ट टावर के सामने से तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लूट सहित आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। थाना सेक्टर 142 को सूचना मिली कि ईनामी बदमाश थाना क्षेत्र में किसी घटना की योजना बना रहा है।
घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम अनुज निवासी ग्राम जटवाड़ा थाना कोतवाली नगर गाजियाबाद का है। पुलिस ने हिस्ट्री शीट खंगाली, तो आरोपी 10 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 142 में लूट, गैंगस्टर की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
यह भी पढ़ें : पुलिस ने शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया, चोरी की 18 मोटरसाइकिल बरामद

