Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने पहलवान गैंग के वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के सरगना सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी की 18 मोटरसाइकिल बरामद की है।
बीटा-2 से पकड़े गए चोर
थाना बीटा-2 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेन्स, बीट पुलिसिंग के माध्यम से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पीपल वाले गोलचक्कर से एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने सुरेन्द्र उर्फ पहलवान व कपिल को गिरफ्तार किया। जब इन दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि यह लोग एक वाहन चोर गिरोह के सरगना और सदस्य हैं। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 17 मोटर साइकिलों को सिगमा 2 के एक खण्डहर प्लाट से बरामद किया गया है।
चोरों के गैंग का नाम है पहलवान
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि यह लोग शातिर किस्म के वाहन चोर हैं, जिनका पहलवान नाम का एक वाहन चोरी का गैंग है, जिसका सरगना सुरेन्द्र उर्फ पहलवान है। कपिल व अनिल उर्फ मल्ला इस गैंग के सदस्य हैं। यह गिरोह नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और बुलन्दशहर में सक्रिय है। यह लोग खासकर स्पलेण्डर मोटर साइकिल को निशाना बनाकर रेकी करके चोरी किया करते थे। चोरी की गयी मोटर साइकिलों पर फर्ज़ी नम्बर प्लेट लगाकर बेचकर अवैध धन अर्जित करते हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अलग-अलग जगहों से लगभग दो दर्जन से अधिक दो पहिया वाहन के चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के इकबाल किया है।
यह भी पढ़ें : आदित्य एल1 ने सफलतापूर्वक बदली कक्षा, पृथ्वी की कक्षा में 16 दिन रहेगा
तीसरा साथी मौके से फरार
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि बरामद की गई 18 मोटर साइकिलों में से 09 मोटर साइकिलों की चोरी के सम्बन्ध में चोरी के स्थान की जानकारी की जा चुकी है, बची हुई 09 मोटर साइकिलें को किस जगह से चोरी किया गया है इसकी पता लगाया जा रहा है। अनिल उर्फ मल्ला मौके से फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : UP के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा जाएंगे राज्य, BJP ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया

