Rajya Sabha Byelection: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से खाली हुए राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को राज्यसभा उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें, बीजेपी सांसद हरद्वार के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। चुनाव आयोग ने पिछले महीने ही यूपी की खाली सीट पर चुनाव का ऐलान किया था।
15 सितंबर को होगा मतदान
यूपी की इस सीट पर 15 सितंबर को चुनाव होना है। गौरतलब हो कि हरद्वार दुबे (राज्यसभा सदस्य) का 26 जून को निधन हो गया था, जिस वजह से राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। राज्यसभा सदस्य के तौर पर हरद्वार दुबे का कार्यकाल नवंबर, 2026 में समाप्त होना था। 15 सितंबर को शाम 4 बजे तक मतदान होगा जिसके समाप्त होने के एक घंटे बाद मतों की गणना की जाएगी।
यह भी पढ़ें : आदित्य एल1 ने सफलतापूर्वक बदली कक्षा, पृथ्वी की कक्षा में 16 दिन रहेगा
दिनेश शर्मा का जीतना तय
दिनेश शर्मा का जीतना लगभग तय माना जा है, दरअसल साल 2022 के विधान सभा चुनाव में भाजपा ने दमदार प्रदर्शन किया था, जिसके बल पर बीजेपी ने बहुमत हासिल किया था। यही वजह है कि भाजपा के प्रत्याशी दिनेश शर्मा की जीत को तय माना जा रहा है।

