गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशो के अनुपालन में एवं अवनीश सक्सेना, जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्ध नगर के दिशा-निर्देशन में शनिवार को जिला कारागार, गौतम बुद्ध नगर में प्रदीप कुमार कुशवाहा, सिविल जज एसडी व एक टीसी की अध्यक्षता में जेल अदालत का आयोजन किया गया। जेल अदालत में प्रदीप कुमार कुशवाहा द्वारा 109 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया।
गरीब व असहाय बंदीगण जिनकी पैरवी करने वाला कोई नहीं है
जिला कारागार में निरुद्ध गरीब व असहाय ऐसे बंदीगण जिनके मुकदमों में पैरवी करने वाला कोई नहीं है तथा वह बंदी छोटे – छोटे अपराधिक मामलों में काफी लंबे समय से निरुद्ध है,ऐसे बंदियों को चिन्हित करते हुए तथा न्यायालय द्वारा चिन्हित प्रार्थना पत्रों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जिला कारागार गौतम बुद्ध नगर में आयोजित जेल अदालत मैं 109 पत्रावलियों का निस्तारण किया।
जेल अदालत में प्रदीप कुमार कुशवाहा, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन व एफटीसी, अरुण प्रताप सिंह, अधीक्षक, जिला कारागार, गौतमबुद्वनगर एवं बंदीगण उपस्थित रहे।

