रिपोर्ट: निशांत शर्मा
गौतम बुद्ध नगर नेशनल हाईवे ऑथिरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा जेवर एयरपोर्ट से बल्लभगढ़ तक बनाई जा रही सड़क एवं जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का डीएम मनीष कुमार वर्मा ने किया स्थलीय निरीक्षण किया।
डीएम ने समय अवधि पर कार्य पूरा करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
एनएचएआई द्वारा कराए गए अब तक के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्धारित समय अवधि में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश।
तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता के दौरान डीएम ने जेवर एयरपोर्ट काम का किया निरीक्षण
आज डीएम मनीष कुमार वर्मा जेवर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करने के उपरांत जेवर एयरपोर्ट पहुंचें, जहां जेवर एयरपोर्ट को लेकर किया जा रहे निर्माण कार्यों का एवं नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा जेवर एयरपोर्ट से बल्लभगढ़ तक बनाई जा रही सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया।
जेवर एयरपोर्ट के साथ साथ सड़क निर्माण का भी डीएम ने लिया जायज़ा
जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण के लिए किये जा रहे कार्यों का बहुत ही गहनता के साथ निरीक्षण करते हुए कार्यों की समीक्षा की और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि जेवर एयरपोर्ट भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसलिए इसके किसी भी कार्यों में शिथिलता न बरती जाए।
जिलाधिकारी के साथ उपजिलाधिकारी, एसीपी समेत कई लोग रहे मौजूद
सड़क निर्माण के सभी कार्यों को निर्धारित समय अवधि के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि शासन की मंशा को मूर्त रूप प्रदान किया जा सके। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जेवर अभय सिंह, एसीपी पुलिस रुद्र कुमार सिंह, एनएचएआई के रीजनल ऑफिसर, परियोजना निदेशक तथा अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

