Asia Cup IND vs PAK : देश में क्रिकेट को त्योहार की तरह मनाया जाता है, क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज एक ऐसा ही दिन है। लंबे इंतज़ार के बाद आज भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से मौदान में दो-दो हाथ करने उतरेंगे। भारत और पाकिस्तान वनडे फॉर्मेट में चार साल और वनडे एशिया कप में पांच साल बाद टकराएंगे। ये दोनों टीमें इससे पहले वनडे एशिया कप में 2018 में और वनडे फॉर्मेट में चार साल पहले 2019 के विश्व कप में आपस में टकराए थे। टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर इन पिछले वनडे मुकाबलों में अपनी श्रेष्ठता जरूर दर्ज की, लेकिन शनिवार को एक बार फिर ये दोनों टीमें एशिया कप में जब आमने-सामने होंगी तो परिस्थितियां पांच साल के मुकाबले बदली होंगी।
हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 13 मुकाबले खेलें गए हैं। इसमें 7 मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किए हैं तो वहीं पाकिस्तान ने 5 मुकाबलों में बाज़ी मारी है और एक मैच को काई नतीजा नहीं निकला था। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान आख़िरी बार साल 2018 में आमने-सामने आए थे, इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से धूल चटा दी थी।
वनडे में भारत से आगे है पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे में अब तक कुल 132 मैच खेलें गए हैं, जिसमें पाकिस्तान ने 73 मैचों में जीत दर्ज़ की थी तो वहीं पाकिस्तान को 55 मुकाबलों में भारत को हाथों मुंह की खानी पड़ी थी, जबकि चार मैच किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाए थे।
यह भी पढ़ें : इसरो ने बढ़ाया सूर्य की ओर पहला कदम, ‘आदित्य-एल1’ का हुआ सफल प्रक्षेपण
सट्टे का बाज़ार है गर्म
एशिया कप हो, आईपीएल हो या हो वर्ल्ड कप सट्टेबाज़ी का बाज़ार का गर्म हो ही जाता है, और जब मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान का हो तो ना केवल लोगों के बाच का रोमांच नए रिकॉर्ड बनाता है बल्कि मैच में लगने वाला सट्टा भी सभी रिकॉर्ड तोड़ देता है, जानकारों की माने तो करोड़ो का सट्टा इस बार भी लगाया गया है। भाव की बात करें तो बताया जा रहा है कि भारत को 75 पैसे का भाव तो पाकिस्तान को 70 भाव मिल रहा है।

