Noida News: शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना फेज-2 क्षेत्र के सेक्टर 82 पॉकेट 12 में और थाना बिसरख क्षेत्र के आम्रपाली लेजर वैली में रहने वाले दो अलग लोगों की मौत हो गई है।
पुजा करते समय हुए बेहोश, इलाज के दौरान मौत
थाना फेज-2 क्षेत्र के सेक्टर 82 पॉकेट 12 में रहने वाले 57 वर्षीय राजेंद्र पूजा करते समय घर में बेसुध होकर गिर गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई। अस्पताल से जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में युवक ने की खुदकुशी, मानसिक रूप से परेशान था युवक
बिसरख में एक और संदिग्ध मौत
थाना बिसरख क्षेत्र के आम्रपाली लेजर वैली में रहने वाले 18 वर्षीय रक्षित को बेहोशी की हालत में परिजनों अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक रक्षित की संभवत: हार्ट अटैक से मौत हुई है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

