Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र के जेपी ग्रीन सोसाइटी में गार्ड की नौकरी करने वाले एक युवक ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। गार्ड ने अपने ही कमरे में खुद को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किराए के कमरे में रहता था मृतक
थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मूलरूप से ग्राम कुर्सी थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद निवासी मोहित कश्यप ऐच्छर गांव में रणबीर के मकान में किराए पर रह रहा था। वह जेपी ग्रीन में गार्ड की नौकरी करता था। वीरवार रात वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटक गया।
यह भी पढ़ें : लखनऊ में केंद्रीय मंत्री के घर युवक की गोली मारकर हत्या
तनाव में था मोहित
फांसी पर लटका देखकर मोहित की पत्नी ने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पड़ोस के लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोहित कश्यप ने 5 वर्ष पूर्व अपने ही गांव की लडक़ी से शादी की थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ गांव छोडक़र ग्रेटर नोएडा में रहने लगा था। जांच के दौरान पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में चल रहा था।

