गाजियाबाद थाना क्षेत्र में एक और लव जिहाद का मामला सामने आया है। पहले से शादीशुदा मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की से शादी कर ली। लड़की के साथ वह 4 साल से रिलेशन में रह रहा था। मुस्लिम लड़के पर आरोप है कि उसने लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाया है।
क्या है मामला
गाजियाबाद में एक बार फिर लव जिहाद का मामला आया है। गाजियाबाद के थाना कौशांबी क्षेत्र के वैशाली में रहने वाली 25 वर्षीय पीड़िता पिछले कुछ सालों से रेड रॉक्स जिम रिसेप्शन पर काम करती थी। वही पिंकी गुप्ता की दोस्ती साकिब खान से होती है। इसके बाद दोनों रिलेशन में आ जाते हैं। बीती रात को लड़की का पंख से लटका हुआ शव मिला लड़की के भाई का आरोप है कि शाकिब खान ने उसकी बहन को मारा है। दरअसल उसने बताया कि उसकी बहन पिछले 4 साल से साकिब के साथ रिलेशन में थी और साकिब उससे पीछा छुड़ाना चाहता था साकिब के पिता और साकिब दोनों उसकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाते थे। मृतका के भाई का आरोप है कि हाल ही में शाकिब के साथ उसकी बहन का झगड़ा हुआ था, इसके बाद शाकिब और उसके पिता ने उसकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाया। उस फोन पर बताई थी जिसके बाद आज उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पूरी घटना की तहरीर मृतका के भाई ने थाना कौशांबी में दी है।
मुस्लिम लड़का पहले से था शादीशुदा
लड़की की मां का आरोप है कि लड़की को प्यार के जाल में फंसाने वाला लड़का शाकिब खान मुस्लिम था और लड़की को जबरन प्रेम जाल में फंसा रखा था। शाकिब पहले से शादीशुदा है इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और फिर देर रात लड़की का शव पंखे से लटका हुआ परिजनों को मिला। जबकि लड़की का मां का आरोप है कि शाकिब ने लड़की को पंखे से लटका कर मार डाला और मौके से फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने को लेकर भी आरोप लगाया है।

