रिपोर्ट: निशांत शर्मा
नोएडा में अब बदमाशों की खैर नहीं…क्योंकि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने अपराधियों पर ताबड़तोड़ एक्शन शुरु कर दिया है। वहीं बृहस्पतिवार शाम नोएडा स्थित थाना सेक्टर 63 पुलिस द्वारा लूट/चोरी के अभियोग में पिछले 02 वर्ष से वांछित चल रहे 10 हजार रूपये के ईनामी बदमाश सोनू उर्फ सुहैल को सी ब्लॉक सर्विस रोड ग्रीन बेल्ट एफएनजी रोड के पास पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का बदमाशों पर ताबड़तोड एक्शन
बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था। जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। शातिर बदमाश के कब्जे से 01 मोटर साइकिल स्प्लेण्डर व 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद किये गये है। बदमाश के विरूद्ध करीब 01 दर्जन लूट/वाहन चोरी के अभियोग दर्ज है। बदमाश के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

