पाकिस्तान की सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा को टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस और कपिल शर्मा शो में शामिल होने का ऑफर मिला है। बिग बॉस शो का इस बार 17वां सीजन शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर उसमें शामिल होने के लिए सेलिब्रिटी और अन्य मशहूर लोगों को शामिल होने का ऑफर दिया जा रहा है उसी के तहत सीमा-सचिन की जोड़ी को भी उसमें शामिल होने को कहा गया है। हालांकि अभी दोनों ने इस शो शामिल नहीं होने को कहा है।
सोशल मीडिया पर सीमा-सचिन लगातार छाए हुए हैं
पाकिस्तान सीमा हैदर अपने चार बच्चों को लेकर करीब 4 महीने पहले नेपाल के रास्ते अपने प्रेमी सचिन के पास पहुंच गई थी। जिसकी जानकारी जांच एजेंसी और स्थानीय पुलिस को लगी तो, तो उसकी गिरफ्तारी की गई थी। लेकिन करीब तीन दिन बाद उसको जमानत पर रिहा कर दिया गया था। जिसके बाद से वह बच्चों के साथ प्रेमी सचिन के घर रबूपुरा कस्बे में रह रही है। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी छाई हुई है। जिसको देखते हुए टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस में शामिल होने के लिए दोनों की जोड़ी को ऑफर मिला है।

