गाजियाबाद में रक्षाबंधन के दिन प्रतिवर्ष की भांति श्रावणी उपाकर्म जनेऊ संस्कार श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर प्रांगण मे स्थित दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान में 23 नए बच्चों का उपनयन संस्कार परंपरागत तरीके से किया गया विद्यालय के उपनयन संस्कार से पूर्व सभी बटुक बालकों का मुण्डन संस्कार हुआ।
तमामा संत रहे मौजूद
उसके बाद सभी बटुक बालकों को और उनके माता पिता को पंचगव्य प्राशन करवाया गया उसके बाद उपनयन धारण करके वेदाआरंभ उपनयन संस्कार में सर्व प्रथम गौरीगणेश ,कलश ,षोडश मातृका, नवग्रह पूजन ,हवन गायत्री मंत्र दीक्षा और सभी बालकों को महाराज श्री द्वारा भिक्षा दिया गया पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से बटुको का वेदाआरंभ हुआ तदोपरान्त भोजन प्रसाद हुआ , कार्यक्रम में दिल्ली सन्त महामण्डल के.सन्त महामण्डलेश्वर साध्वी विद्या गिरि जी महाराज, महामण्डलेश्वर. स्वामी नवल किशोर दास जी महाराज ,श्रीमहन्त धीरेंद्र पुरी जी महाराज ,महन्त ज्वाला गिरि जी ,महन्त साध्वी कैलाश गिरि जी ,साध्वी सर्वेश्वरी गिरि जी , विद्यालय उपाध्यक्ष महन्त गिरिशानन्द गिरि जी ,स्वामी दिनेश गिरि जी ,स्वामी रमेश गिरि जी ,स्वामी आनन्देश्वरानन्द गिरि जी ,स्वामी प्रणव गिरि जी ,कोतवाल महन्त मंगल दास जी ,सचिव अमित कुमार शर्मा जी,कोषाध्यक्ष विवेक गोयल जी ,सदस्य संजीव गुप्ता जी ,सदस्य विकास बंसल.जी , प्राचार्य तोयराज उपाध्याय जी ऋग्वेदाचार्य विकास कुमार पांडेय जी यजुर्वेदाचार्या नित्यानंद आचार्य जी सामवेदाचार्य रोहित त्रिपाठी जी ,वरिष्ठ आचार्य लक्ष्मी कान्त पाढी जी और मन्दिर के सभी सदस्य उपस्थित एवं सहयोग रहा पूज्य गुरुदेव के अध्यक्षता एवं सानिध्य मे श्रावणी उपाकर्म संस्कार एवं रक्षाबंधन का त्योहार दूधेश्वर मन्दिर परिसर मे धूम धाम से मनाया गया

