नोएडा के थाना फेज-2 में एक नाबालिग लड़की 25 अगस्त से गायब है। गुरुवार को उसकी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फोटो में नाबालिग युवती हिजाब पहने हुए है। लोगों ने टि्वट कर इस मामले में सख्त कार्यवाही की मांग नोएडा पुलिस से की है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 29 अगस्त को अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सर्विलांस और साइबर टीम को भी इस मामले में लगाया गया है। जल्द ही किशोरी को बरामद किया जाएगा।
सेंट्रल एसीपी ने कहा किशोरी की तलाश जारी
सेंट्रल नोएडा के एसीपी राम कृष्ण तिवारी ने बताया कि किशोरी की तलाश जारी है। जितने भी संदिग्ध है उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि हिजाब पहने ये फोटो किशोरी के पिता ने ही दी है। दरअसल जिस स्थान पर किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है। उस इमारत में कई सरे मुस्लिम परिवार भी रहते है। गायब हुई किशोरी की सहेलियो ने बताया कि वो अक्सर हिजाब पहनकर रील या फोटो खिचवा लेती थी।
पुलिस ने कहा हर एंगलो से की जा रही जांच
पीड़ित परिवार ने जिस युवक पर शक जताया था पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि हमारा मक्सद किशोरी को सही सलामत उसके घर पहुंचाना है। धर्मांतरण से संबंधित मामला नहीं है। फिर भी सभी एंगलों पर जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार के चालक है।

