गाजियाबाद में दिनदहाड़े एक वकील की हत्या का मामला सामने आया है। थाना सिहानीगेट क्षेत्र तहसील में अज्ञात हमलावरों ने वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय वकील अपने चैंबर पर बैठ कर खाना खा रहे थे। जानकारी के अनुसार वकील मोनू चौधरी को अज्ञात हमलावरों ने सिहानी गेट थाना क्षेत्र में मौजूद तहसील परिसर के अंदर चैंबर में घुसकर गोली मारी है। घटना के बाद तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हमलावर कौन थे और कितने थे। फिलहाल तहसील के तमाम वकील मौके पर इकट्ठा हैं। पुलिस के अनुसार मोनू चौधरी का शव उनकी कुर्सी पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है। मोनू चौधरी तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ चुके हैं।
गाजियाबाद: सिहानी गेट थाना क्षेत्र स्थित तहसील परिसर के अंदर चैंबर में घुसकर बैठे वकील की गोली मारकर की गई हत्या
— NiwanTimes (@NiwanTimesInd) August 30, 2023
अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या,फिलहाल तमाम वकील इकट्ठा हैं और पुलिस मौके पर है। @ghaziabadpolice pic.twitter.com/adHdFpg6pL
जानकारी ये सामने आ रही है कि मृतक वकील मोनू के साले ने घरेलू विवाद में वकील नितिन डागर अपने ही जीजा की हत्या कर दी। वकील मोनू की हत्या कर नितिन डागर फरार है पुलिस नितिन को पकड़ने में जुट गई है। बता दें दोनों अधिवक्ता एक ही चेंबर में प्रैक्टिस करते थे। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है।
गाजियाबाद सिहानी गेट थाना क्षेत्र तहसील परिसर में चेंबर नंबर 95 में दो बजे के करीब अधिकवक्त मनोज चौधरी उर्फ मोनू अपने साथी मुनेश त्यागी के साथ खाना खा रहे थे। तभी दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और मोनू चौधरी की कनपटी से सटा कर उन्हें गोली मारदी। यह चैंबर दुहाई निवासी बैनामा लेखक मुनेश त्यागी का है। मनोज गोविंदपुरम के रहने वाले थे। मनोज तहसील बार एसोसिएशन में कार्यकारिणी सदस्य रह चुके थे। उधर मामले की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी, डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल, एसीपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लगभग 2:15 बजे के करीब यह सूचना मिली की मनोज चौधरी उर्फ मोनू को दो अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई है। तुरंत ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई प्रचलित की जा रही है।निपुण अग्रवाल, डीसीपी नगर
आज तहसील में हड़ताल थी जिस वजह से सभी वकील बैठकर मीटिंग हॉल में बातचीत कर रहे थे। हमारे साथ पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। तभी अचानक से पता लगा कि मोनू चौधरी जो कि अपने चेंबर में बैठकर खाना खा रहे थे, तभी उनको गोली मार दी। इसके बाद हम सभी वहां पहुंचे और जाकर देखा कि उनकी टेबल पर खाना खुला रखा था और सर से सटाकर गोली मारी है। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आल्हा अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच कर रहे हैं।
अशोल कुमार वर्मा, तहसील बार अध्यक्ष गाजियाबाद

