आज दिनांक 30 अगस्त 2023 दिन बुधवार को गाजियाबाद के माननीय सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह जी उत्तर प्रदेश में आयोजित ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ कार्यक्रम के तहत गाजियाबाद के दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में उपस्थित हुए। आज इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के तहत लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण टीवी और सोशल मीडिया के माध्यम से समस्त प्रदेश में प्रसारित किया गया।
जगह-जगह से आई महिलाओं और बच्चियों ने जनरल को बांधी राखी
इसी कार्यक्रम के तहत माननीय सांसद वं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह जी ने भी गाजियाबाद में उपस्थित सभी लाभार्थियों से संवाद किया और इस योजना से हुए लाभ पर सार्थक वार्ता की। इसके साथ ही रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया। इस कार्यक्रम के दौरान DCP श्री निपुण अग्रवाल जी, जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह जी, मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य मलिक जी अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

