गाजियाबाद: हिन्दू धर्म को लेकर विवादित बयान देने पर सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ साहिबाबाद थाने में तहरीर दी गई। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदत्त शर्मा और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष आरडी शर्मा की ओर से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ साहिबाबाद कोतवाली में तहरीर दी गई।
ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदत्त शर्मा ने कहीं ये बातें
रामदत्त शर्मा ने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिन्दू धर्म को लेकर जो भी बयान दिया है, उससे देश के करोड़ों हिन्दुओं की भावनाएं आहत हुई है। स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने और समाज में वैमनस्यता फैलाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष आरडी शर्मा ने कही ये बातें
आरडी शर्मा ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का भाषण पूरी तरह से नफरत भरा है। यह सीधे तौर पर हिन्दू समाज का अपमान है उन पर भारतीय दंड के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सुनील शर्मा और विनोद जोशी भी उपस्थित थे।

