आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर माहौल पहले से ही काफी गरमाया हुआ सभी पार्टियों ने चुनाव को लेकर कमर कस ली है। भाजपा को हराने के लिए जहां सारा विपक्ष गठबंधन यानि I.N.D.I.A बन चुका है तो वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा NDA और I.N.D.I.A पर निशाना साधते हुए साफ कर दिया कि वो अकेली चुनाव लड़ेगी।
बसपा चीफ मायावती ने एक्स(ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए NDA और I.N.D.I.A पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है। मायावती का कहना है कि एनडीए और इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियां जातिवादी और सांप्रदायिक होने के साथ ही पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां हैं। बसपा चीफ मायावती ने कहा कि वो साल 2007 की तरह अकेले चुनाव लड़ेगी अपने पुराने फार्मूले पर।
1. एनडीए व इण्डिया गठबंधन अधिकतर गरीब-विरोधी जातिवादी, साम्प्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक व पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियाँ हैं जिनकी नीतियों के विरुद्ध बीएसपी अनवरत संघर्षरत है और इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। अतः मीडिया से अपील-नो फेक न्यूज प्लीज़।
— Mayawati (@Mayawati) August 30, 2023
इसके साथ ही मायावती ने इमरान मसूद पर निशाना साधा और कहा कि बसपा से निष्कासित पूर्व विधायक इमरान मसूद कांग्रेस और उसके बड़े नेताओं की प्रशंसा करने में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में यह सवाल सभी के दिमाग में आता है उन्होंने पहले ही यह पार्टी ही क्यों छोड़ी और फिर दूसरी पार्टी में गए। ऐसे में जनता कैसे इन लोगों पर भरोसा कर सकता है।

