गाजियाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ लगातार शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा प्रातः भ्रमण के दौरान लेते हैं जिसके क्रम में न केवल सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हैं बल्कि सफाई मित्रों के साथ भी रूबरू होते हैं, सफाई मित्रों को स्वच्छता के प्रति मोटिवेट करने का कार्य भी प्राथमिकता पर किया जा रहा हैl
नगर आयुक्त ने स्वच्छता का लिया जायज़ा साथ ही सफाईकर्मियों से की बात
प्रातः निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा ठाकुरद्वारा, मेरठ रोड, दुहाई व अन्य मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया गया, मौके पर सफाई मित्रों से वार्ता भी की गई शहर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना के लिए कहा गया साथ ही जन-जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए भी निर्देश दिए, मौके पर सफाई कर्मचारी निर्धारित स्थान पर मेहनत से कार्य करते हुए मिले जिन को देखकर नगर आयुक्त ने उनसे उनके स्वास्थ्य का हाल जाना, उनके परिवार जनों का भी स्वास्थ्य जाना, साथ ही स्वच्छता के प्रति मोटिवेट कियाl
नगर आयुक्त ने स्वास्थ्यकर्मियों को खुद का ख्याल रखने के लिए कहा
महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देश अनुसार शहर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य भी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है नगर आयुक्त महोदय समय-समय पर स्वास्थ्य कर्मियों का उनके पास जाकर हाल भी जानते हैं किसी प्रकार की परेशानी उनके परिवार में या उनके कार्य स्थल पर ना हो इसका विशेष ध्यान नगर आयुक्त महोदय द्वारा रखा जा रहा है, स्वास्थ्य प्रहरियों का विशेष ध्यान क्षेत्रीय पार्षद गण भी रख रहे हैं और सफाई व्यवस्था में सहयोग के लिए स्वयं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं जो की सराहनीय हैl

