ग्रेटरनोएडा के एक्सपो सेंटर में लगने वाले उप्र इंटरनेशनल ट्रेड शो एंव जिला उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एनईए प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि 21 से 25 सितम्बर-2023 तक लगने वाले ट्रेड शो के सभी स्लाट पहले ही बुक हो चुके है। इसलिए एनईए के सदस्य उद्यमियों के लिए अलग से 150 मीटर क्षेत्रफल का स्टाल उपलब्ध किया जाए। साथ ही ट्रेड में नोएडा के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाए। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने की।
औद्योगिक सेक्टरों में आए कई बार के ब्रेकडाउन ढांचे में किया जाए सुधार
इस मौके पर अवगत कराया गया कि औद्योगिक सेक्टरों में प्रायः एक दिन में कई बार ब्रेक डाउन हो रहे है। इस कारण उद्यमियों को आर्थिक नुकसान होता है। विद्युत संबधी तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार किया जाए। एक इकाई में तकनीकी खराबी होने की स्थिति में 5 से अधिक इकाईयों पर प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।
इकाईयों को बढ़ावा देने के लिए भी बैठक में हुई चर्चा
जनरेटर के उपयोग में व्यवसायों द्वारा की गई पूजींगत लागत और पर्यावरण, प्रदूषण के साथ-साथ पीएनजी के लिए हर महीने भुगतान का अतिरिक्त बोझ शामिल है। व्यक्तिगत जनरेटर को बढावा देने के बजाय 24 घंटे बिजली की आपूर्ति पर जोर दिया जाना चाहिए। इकाईयों को बढ़ावा देने के लिए जैसे इकाईयों का ट्रासंफर, रजिस्ट्री आदि करवाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू कराया जाए। साईड-बी, यूपीएसआईडीसी, सूरजपुर वाली मुख्य सड़क विगत कई माह से टूटी हुई है लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई।
जिलाधिकारी ने खामियों को लेकर दिए ये निर्देश
उपरोक्त को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र विद्युत संबधी तकनीकी खामियों को दूर किया जाए। ताकि उद्योगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके। साथ ही जिलाधिकारी ने यूपीसीडा के अधिकारियों को फोन कर सड़क की शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिये। साथ ही अवगत कराया कि जब विद्युत की आपूर्ति बधित होती है उस समय डी.जी. सैट चलाने के लिए शासन स्तर पर वार्ता की गई है।

