गाजियाबाद। भाजपा की ओर से चंद्रयान-3 अभियान की सफलता पर विशेष प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में स्कूलों के बच्चों ने चन्द्रयान-3 मिशन पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान मिशन-3 की सॉफ्ट लैंडिंग भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल रहा है। इसरो के सभी वैज्ञानिकों की मेहनत और लगन का नतीजा रहा कि पूरी दुनिया भारत को सलाम कर रही है। कार्यक्रम में कोणार्क पब्लिक स्कूल, स्प्रिंगफील्ड पब्लिक स्कूल, सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल और पायस अकादमी के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान-3 मिशन पर अपनी राय रखी।
प्रतियोग्यता में स्थान हासिल करने वाले बच्चों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से किया गया सम्मानित
निर्णायक मंडल में डॉ. दिलीप कुमार, भावना शर्मा और संजय कुमार थे। बच्चों की क्षमता के आधार पर निर्णय लिया गया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने तीनों निर्णायकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उत्कर्ष, द्वितीय स्थान कार्तिकेय और तृतीय स्थान राजवीर ने प्राप्त किया। इन सभी बच्चों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, पार्षद राहुल शर्मा, पार्षद मदन राय, भूषण लाल, प्रेम त्यागी, जितेंद्र सिंह, केशव सक्सेना, योगराज शर्मा, मनोज कसाना, सुमन सती, निशा चौहान, अंजू घनशाला, रेनू शर्मा, स्नेह लता, सुनीता चौहान, आशा पवार, ममता झा के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

