गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र की एक सोसाइटी के मेंटेनेंस मैनेजर समेत तीन लोगों द्वारा 19 वर्षीय युवती से सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती सोसाइटी में महिला गार्ड के रूप में कार्यरत थी। घटना के बाद युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर खुद खुशी करने की कोशिश की है। परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की माने तो तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी को तो पुलिस ने दबोच लिया है और बाकी के बचे हुए दो आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है।
पीड़िता महिला ने सुनाई अपनी आपबीती
पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय युवती क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसाइटी में महिला गार्ड के रूप में कार्यरत थी। युवती का आरोप है कि सोसाइटी के मेंटिनेस मैनेजर व दो अन्य लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी घटना से आहत होकर पीडिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। तुरंत ही उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए यहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया है।
एसीपी सलोनी अग्रवाल ने मामले को लेकर कही ये बातें
एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मेंटिनेस मैनेजर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात में शामिल अजय नाम के आरोपी को दबोच लिया गया है। दो अन्य को भी पकड़ने के लिए टीमे लगी हुई है।

