गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस के फ्लैट में रहने वाला 40 वर्षीय अविवाहित युवक पिछले दो से तीन दिनों से बच्ची को अश्लील वीडियो दिखा रहा था। शनिवार को जब बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे तो उसने बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरु कर दी है। पुलिस की माने तो आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है।
चार साल की बच्ची को बनाया पड़ोसी ने हवस का शिकार
एसीपी वेवसिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाले एक परिवार चार साल की बच्ची को साथ लेकर क्रॉसिंग थाने पहुंचा। उन्होंने उनके पडोस में रहने वाले युवक पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। बच्ची के परिजनों ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग माता-पिता के साथ उनके पडोस वाले फ्लैट में रहता हैं। पड़ोसी होने के चलते बच्ची उनके घर आती-जाती हैं। आरोप है कि आरोपी उनकी बच्ची अश्लील वीडियो दिखाता था।
एसपी सलोनी अग्रवाल ने मामले को लेकर कही ये बातें
शनिवार को माता-पिता बाहर गए हुए थे तो बच्ची आरोपी के घर चली गई, इस दौरान राज आरोपी ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। बच्ची जब लहूलुहान हालत में घर पहुंची तो मां के होश उड गए। मां पूछने पर बच्ची ने आरोपी की करतूत बताई।
एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है । अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

