एक तरफ जहां धीरेंद्र शास्त्री भारत को हिंदू राष्ट बनाने को लेकर प्रचार कर रहें हैं तो दूसरी तरफ सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर काफी चर्चाओं में रहते हैं अब एक बार फिर उन्होंने भारत के हिंदू राष्ट्र को लेकर उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में जमकर बीजेपी पर निशाना साधा उन्होंने सनातन धर्म पर हमला करने के सवाल पर कहा कि वो खुद सनातनी है और सनातन धर्म को महात्मा बुद्ध का धर्म बताया।
स्वामी प्रसाद के बयान पर लोग कर रहे कई तरह के कमेंट्स
हिन्दू राष्ट्र के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि भारत न कभी हिन्दू राष्ट्र था और न कभी बनेगा इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर जमकर लोगों के कमेंट सामने आ रहें है एक ने लिखा- स्वामी प्रसाद मौर्य की पुण्यतिथी पर सत सत नमन। भगवान इनको कब्र मे जगह दे। जय श्री राम। तो वहीं अन्य यूजर ने लिखा तूझे थोड़े दिन पहले जूता पड़ा था और थोड़े दिन में फिर पड़ेगा।
तो एक यूजर ने लिखा- स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोगों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है इन्हे देशद्रोही घोषित करके भगा देना चाहिए।, ऐसे बयानों से ये जूता खाता है, ऐसे तमाम कमेंट लोग स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान पर कर रहें हैं।

