पावर का नशा इंसान के सिर पर एक बार चढ़ जाता है तो वो अपनी सारी मर्यादाएं भूल जाता है एक मामला सामने आया है हापुड़ से जहां एक महिला द्वारा सिपाही साथ अभद्र व्यवहार करने और उसके बैज को नोचने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस सिपाही की बाइक का हिस्सा अधिवक्ता की कार से हुआ टच तो मच गया बवाल
बताया गया कि महिला अधिवक्ता है और अपनी कार से गाजियाबाद जा रही थी। तभी बाइक पर सवार सिपाही उसके सामने आ गया हालांकि दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। सिपाही की तहरीर पर अधिवक्ता और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जानकारी के अनुसार, एक कार में सवार होकर महिला अधिवक्ता अपने पिता के साथ गाजियाबाद की तरफ जा रही थी, जब गढ़ रोड पर एक होटल के करीब पहुंची तो सिपाही की बाइक उसके सामने आ गई। इससे कार का अगला हिस्सा बाइक से टच हो गया। महिला अधिवक्ता इस पर भड़क गई और सिपाही से अभद्र व्यवहार करने लगी।
महिला अधिवक्ता ने सिपाही के नाम के बैज को भी नोच लिया। सिपाही मोहन का आरोप है कि वह ड्यूटी पर थाने जा रहा था। पुलिस ने अधिवक्ता और उसके पिता समय दो लोगों के खिलाफ कार्य में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने महिला अधिवक्ता व उसके पिता पर सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही पुलिस ने महिला अधिवक्ता के पिता को भी पकड़ कर कोतवाली ले गई।
पूरे मामले की जांच पड़ताल कर की जाएगी अग्रिम कार्रवाई
मामले की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी कोतवाली पहुंच गए। जिसके बाद महिला अधिवक्ता के पिता को पुलिस ने छोड़ दिया। जिसके बाद अधिवक्ता शांत हुए और वापस लौट गए। कोतवाली प्रभारी सतेंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि सिपाही की तहरीर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

