रिपोर्ट: निशांत शर्मा, नोएडा
नोएडा में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया यहां थाना फेज 3 क्षेत्र के गांव मामूरा में एक मकान के लेंटर का एक बड़ा हिस्सा गिरने से घर में मौजूद पति पत्नि मलवे में दब गए हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पति पत्नि को मलबे से निकाल कर नरसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुरानी बिल्डिंग की वजह से गिरा लेंटर
जानकारी के मुताबिक नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव के एक मकान का लेंटर का बड़ा हिस्सा शुक्रवार को शाम करीब 7 बजे के बीच अचानक से गिर गयी। लेंटर गिरने से पति पत्नी मलवा में दबे गए। दंपत्ति इस मकान में किराए पर रह रहे थे। हादसे के वक्त आसपास हड़कम्प की स्थिति उतपन्न हो गयी। लोग इधर उधर बचने के लिए भागने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तत्काल स्थानीय पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर रूप से बताई जा रही है। ये हादसा पुरानी बिल्डिंग होने की वजह से होना बताया गया।
इलाज के बाद दंपत्ति अपने घर वापस आ चुके हैं
थाना फेस-3 के थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। छत का प्लास्टर गिरा है। जिससे पति पत्नी को चोंट आई है, दोनों खतरे से बाहर हैं। अस्पताल में पति पत्नी दोनों का ही प्राथमिक उपचार के उपरान्त अपने घर वापस आ गए हैं।

