दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने 8, 9 और 10 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है और दिल्ली सरकार ने इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।
बता दें दिल्ली में जी20 सम्मेलन बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाला है तो कार्मिक मंत्रालय ने गुरुवार (24 अगस्त) को आदेश जारी किया और दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों को आठ सितंबर से 10 सितंबर, 2023 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
शिखर सम्मेलन में कई राष्ट्रों और सरकारों के प्रमुख तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भाग लेंगे उन्हें या आम लोगों को जाम की परेशानी ना झेलनी पड़े इसलिए दिल्ली को तीन दिन के लिए बंद रखा जाएगा।
G-20 के महासम्मेलन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने योजना बनाई है जिसके तहत महत्वपूर्ण स्थानों की पहचान कर वहां से कचरा साफ किया जाएगा। मेयर शौली ओबेरॉय ने कहा कि ऐसे खुले स्थान जहां रोज कूड़ा फेंका जाता है वहां फूलों के गमले लगाए जाएंगे ताकि लोग वहां कूड़ा नहीं फेंकें।
अब बात करते हैं कि G20 महासम्मेलन के दौरान दिल्ली में क्या रहेगा खुला क्या रहेगा बंद
भारी, मध्यम और हल्के वाहन समेत किसी भी माल वाहन को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा।
नई दिल्ली जिले में टैक्सी और ऑटो वालों को काम करने की परमिशन नहीं होगी।
होटल गेस्ट या निवासी जो बुक करेंगे उसे परमिशन होगी।

