गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयान ने आधा दर्जन वार्डों में नए कामों की शुरूआत कराई उन्होंने कहा कि वार्डों में विकास के कार्य पूरे होने के बाद निश्चित तौर पर क्षेत्र के लोगों को लाभ प्राप्त होगा उन्होंने कहा कि पार्षदों के द्वारा वार्डों में विकास कार्य कराने से जुडे प्रस्ताव रखे थे तथा क्षेत्र के लोगों के द्वारा भी वार्डों से जुडी समस्याओं के निस्तारण के लिए अनुरोध किया जा रहा था।
निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष, कई पार्षद और क्षेत्र के लोग रहे उपस्थित
महापौर ने निगम के वार्ड संख्या 24 के अंतर्गत आने वाले बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में 15 वे अवस्थापना निधि के तहत सीसी रोड निर्माण के अलावा कई नए कामों की शुरूआत कराई। इस दौरान निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजीव शर्मा तथा कई पार्षद तथा क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

