ग्रेटर नोएडा। नोएडा हवाई अड्डे से उड़ान शुरू होने से पहले यमुना प्राधिकरण की ओर से चार मार्गों को शुरू कर दिया जाएगा। इसमें से मुख्य मार्ग को यमुना एकसप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। जबकि दूसरा मुंबई-दिल्ली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए एक और 60 मीटर चौड़ी रोड बनाई जाएगी। जबकि 70 मीटर चौड़ी चौथी सड़क इस्टर्न-वेस्टर्न इंटरचेंज से जुड़ी होगी।
नोएडा में हवाई उड़ान से पहले शुरू की जाएगा चार मार्ग कनेक्टिविटी एयरपोर्ट से जाएगी जोड़ी
दरअसल, एयरपोर्ट के लिए प्राधिकरण की ओर से मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी दी जानी है। इसमें रेल, मोनो रेल, पॉड टैक्सी, रेलवे काॅरिडोर, मेट्रो काॅरिडोर और यमुना एक्सप्रेसवे के अलावा पलवल हरियाणा से भी इसे जोड़ा जाना है। मगर इन सभी में कुछ समय लगेगा, जबकि यीडा को एयरपोर्ट के चालू होने से पहले कनेक्टिविटी तैयार करके ज्यूरिख को देनी है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना एकसप्रेसवे से मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा दिल्ली-मुंबई ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से भी एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा। जबकि इस्टर्न-वेस्टर्न इंटरचेंज से 70 मीटर चौड़ी रोड से दी जाएगी। इस तरह चार मुख्य रोड से एयरपोर्ट को कनेक्ट किया जाएगा।

