गाजियाबाद में राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमें मधु चौधरी को राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) का जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जिला गाजियाबाद मनोनीत किया गया है, राष्ट्रीय जाट महासभा भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रामवती चौधरी जी के द्वारा किया गया प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रमुख, जिला अध्यक्ष आनंद चौधरी के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया और मीनाक्षी चौधरी जी को राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया।
मजबूत पकड़ रखती हैं मधु चौधरी अब महासभा में जिला कमेटी की घोषणा करेंगी
मीनाक्षी चौधरी जी पब्लिक न्यूज़ चैनल का संचालन करती हैं, और समाज में मजबूत पकड़ रखती है मधु चौधरी समाजवादी पार्टी में प्रदेश में महासचिव है एवं महिला सभा समाजवादी पार्टी पूर्व में जिला अध्यक्ष रही है, पिछले कई दशकों से सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में प्रमुखता से भाग लेती रही हैं। जिला अध्यक्ष आनंदपाल चौधरी ने कहा मधु चौधरी पूरी जिम्मेदारी के साथ राष्ट्रीय जाट महासभा भारत को आगे ले जाने का कार्य करेंगे। अजय प्रमुख ने कहा की राष्ट्रीय जाट महासभा में जल्द ही सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की घोषणा एवं जिला कमेटी की घोषणा की जाएगी।

