गाजियाबाद। गुरूवार सुबह थाना सिहानी गेट क्षेत्र में एक कार रेलिंग तोड़कर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
बिगड़ा बैलेंस बेकाबू हुई कार घायल हुआ चालक इलाज जारी
सिहानीगेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत फ्लाईओवर की ग्रिल को तोड़ते हुए कार नीचे आ गिरी। बताया जाता है कि कार तेज रफ्तार में थी और बैलेंस बिगड़ने पर ग्रिल को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। यह कार आजाद एडवरटाइजिंग एजेंसी की है। यह एजेंसी नवयुग मार्केट में है। चालक एजेंसी का कर्मचारी है। वह बुरी तरह घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही जांच कि चालक शराब पीकर तो नहीं चला रहा था गाड़ी
घटना के बाद राहगीरों ने घायल चालक को कार से निकाला, तब तक पुलिस पहुंच चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

