ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी की बाधाएं दूर हो गई हैं। सितंबर में वैश्विक निविदा निकाली जाएगी। पहला चरण 230 एकड़ में तैयार किया जाएगा और इसे तीन साल में पूरा करना होगा।
पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर 50 करोड़ रुपये रूपये किए जाएंगे खर्च
यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-21 में फिल्म सिटी के लिए एक हजार एकड़ जमीन आरक्षित की है। फिल्म सिटी मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे पूरा करने के लिए अधिकारियों की टीम हर संभव प्रयास कर रही है। पहले भी दो बार ग्लोबल टेंडर निकाला गया था मगर इसे विकसित करने के लिए कोई कंपनी आगे नहीं आई। फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से सुझाव के बाद टेंडर में कई संशोधन किए गए इसलिए शासन में हुई बैठक में निर्णय लिया कि अब 1000 की जगह केवल 230 एकड़ जमीन पर पहले चरण का विकास कार्य होगा। फिल्म सिटी की शर्तों में मोरेटोरियम पीरियड एक वर्ष बढ़ाकर उसे आठ कर दिया है।
पूरी फिल्म सिटी बनने के लिए तीन साल के लिए खर्च होगा इतना पैसा
पहले वर्ष- 50 करोड़ रुपये
दूसरे वर्ष- 75 करोड़ रुपये
तीसरे वर्ष 100 करोड़ रुपये
अधिकारियों ने कहीं ये बातें
पहले चरण के 230 एकड़ में से 155 एकड़ औद्योगिक उपयोग के लिए आरक्षित होगा। शेष भूमि पर मॉल, शॉपिंग कंपलेक्स, प्लाजा, सर्विस अपार्टमेंट और रिहायशी क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। जल्द ही फिल्म सिटी के लिए वैश्विक निविदा निकाली जाएगी।- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यीडा

