रिपोर्ट: निशांत शर्मा
हाईटेक सिटी नोएडा में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था का बुरा हाल है जो सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जनपद में सैकड़ों प्राइवेट नर्सिंग होम ,अस्पताल एवं क्लीनिक धड़ल्ले से मानक विहीन और डिग्री विहीन डॉक्टरों द्वारा संचालित किया जा रहा है। इन प्राइवेट अस्पतालों में बड़े-बड़े डाक्टरों के नाम का बोर्ड तो लगे हुए हैं लेकिन ये डॉक्टर इन अस्पतालों मे कभी बैठते नहीं है।
नोएडा के कई बड़े प्राइवेट अस्पताल और क्लीनिक चल रहे धड़ल्ले से मरीजों की हो रही मौत
इतना ही नहीं इन बड़े-बड़े प्राइवेट नर्सिंग होम ,अस्पताल और क्लीनिक जो कई वर्षों से संचालित हैं वह मानक विहीन धडल्ले से संचालित है। इनमे झोलाछाप डॉक्टर इलाज कर रहे हैं जिससे आए दिन मरीजों की मौत होती रहती है। यदि देखा जाए तो नोएडा में जिधर नजर डालो कई दर्जन से अधिक प्राइवेट अस्पताल ही अस्पताल नजर आ रहे है। जिले में बने इन प्राइवेट अस्पतालों और नर्सिंग होम तथा क्लीनिकों का फायर एनओसी और एनबीसी की एनओसी भी प्राप्त नहीं है ।
मरीजों की हो रही मौत स्वास्थ्य विभाग बना हुआ है अंधा
बिना डिग्री होल्डर के लोग अस्पतालों में इलाज कर रहे है, यही वजह है कि आए दिन इन अस्पतालों में मरीजों की मौत हो रही है और स्वास्थ्य विभाग आंख मूंद कर बैठा हुआ हैं। कई बार मीडिया में खबर आने के बाद सीएमओ ने सिर्फ इन प्राइवेट अस्पतालों को नोटिस देकर अपना पल्ला झाड़ लिया है।
खुलेआम मरीजों से इलाज के नाम पर लूटा जा रहा पैसा कार्यवाही का भी कुछ नहीं पता
फायर ब्रिगेड की तरफ से भी बिना एनओसी के चल रहे इन मानक विहीन अस्पतालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इन प्राइवेट अस्पतालों में जहां एक तरफ मरीजों को खुलेआम लूटा जा रहा है, वहीं झोलाछाप डॉक्टर इन अस्पतालों मे बड़े बड़े ऑपरेशन और मरीजों का इलाज कर रहे हैं। नोएडा में ही सैकड़ो मानक विहीन बड़े बड़े अस्पताल और क्लीनिक एवम अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहे हैं फिर भी स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से इन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
जल्द ही इन डग्गामार अस्पतालों का नाम प्रसारित कर होगा खुलासा
सबसे बड़ी बात तो यह है कि नोएडा हाईटेक सिटी में लगभग पांच से छह दर्जन प्राइवेट हॉस्पिटल अस्पताल खुले हुए हैं सूत्रों की माने तो स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड द्वारा कार्रवाई के नाम पर खेल किया जा रहा है फायर विभाग और स्वास्थ्य विभाग इन डग्गामार अस्पतालों को नोटिस देकर सिर्फ खान पूर्ति का कार्य कर रहा है जल्द ही नोएडा में उन सैकड़ों अस्पतालों का नाम प्रसारित कर खुलासा करेंगे।

