पाकिस्तान की सरहद पार कर के सीमा हैदर चर्चाओं में बनी हुई हैं आज सारे देश की निगाहें एक ऐतिहासिक पल चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग पर टिकी हुई हैं तो सीमा और सचिन ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए व्रत रखा है।
सीमा ने वीडियो शेयर करते हुए कहा भगवान राधा-कृष्ण में बहुत आस्था है जब तक चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग नहीं हो जाती तब तक मैं कुछ नहीं खाउंगी, ना ही कुछ पिऊंगी।
सीमा ने वीडियो जारी किया है जिसमें वो मंदिर के आगे खड़ी हुई हैं और प्रार्थना कर रहीं हैं और कह रहीं हैं भगवान राधे कृष्ण से जिन पर मेरा बहुत विश्वास है। हे प्रभु, हे भगवान, हे श्री राम, हे सभी देवी देवताओं, हे राधे कृष्णा हमारे भारत देश का चंद्रयान- 3 आज शाम चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतर जाए।
सीमा कहती है कि मेरा स्वास्थ्य तो ठीक नहीं है, लेकिन मैं फिर भी व्रत कर रही हूं। भारत का चंद्रयान 3 आज शाम चंद्रमा पर उतरेगा इससे हमारे देश भारत का बहुत नाम होगा। हमारे देश के प्रधानमंत्री जी बहुत मेहनत कर रहे हैं, जिससे हमारे भारत देश का नाम बहुत ऊंचा होगा।

