गाजियाबाद की वेव सिटी थाना क्षेत्र में 20 अगस्त को पिंकी नाम की महिला की लाश के मामले में पुलिस ने अब खुलासा कर दिया है पुलिस की माने तो पिंकी बुलंदशहर के चोला के भिरौडी की रहने वाली थी। पिंकी की हत्या उसकी भाभी सुमन ने अपने भाई नन्हे उर्फ बृजेश, जीजा राकेश यादव और राकेश के बुआ के लड़के मनोज यादव के साथ मिलकर की थी। पुलिस पूछताछ के दौरान सुमन ने बताया कि उसकी ननद पिंकी उसके भाई के पीछे पड़ी हुई थी उस पर शादी करने और उसके साथ रहने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल करती थी। इससे परेशान होकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।
भाभी ने ननद को सुला दिया मौत की नींद
पुलिस ने सुमान निवासी पनहैरा अलीगढ व जीजा राकेश यादव निवासी गांव बाजिदपुर सेक्टर- 63 नोएडा को दबोच लिया है। जबकि पुलिस अभी मनोज व नन्हे की तलाश में जुटी हैं। डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि पिंकी कई साल से अपने पति सौरभ अग्रवाल से अलग रह रही थी। हाल में भाई के साथ गढ़ी चौखंडी में रह रही थी। पिंकी का भाई डिंपल गुप्ता गौतमबुद्धनगर के गांव बाजिदपुर सेक्टर-63 में राकेश यादव के यहां ट्रैक्टर चलाता था। वहीं से वह राकेश की साली के संपर्क में आया और उसने 12 साल पहले अलीगढ़ के गांव पनहैरा निवासी सुमन यादव से प्रेम विवाह कर लिया। पूछताछ में सुमन ने बताया कि उसकी ननद पिंकी का संपर्क उसके भाई नन्हे से हो गया। काफी समय पहले नन्हें की पत्नी की भी मौत हो चुकी है और उसका एक बेटा है।
भाभी सुमन ने बताई ये वजहें
सुमन ने बताया कि पिंकी के नन्हे से अवैध संबंध हो गए थे। पिंकी उस पर लगातार शादी के लिए दवाब बना रही थी। इसकों लेकर वह नन्हे को ब्लैकमेल भी करने लगी थी। इसके चलते समाज में उनकी बदनामी हो रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि साजिश के तहत पिंकी को अलग किराये पर कमरा दिलाने बुलाया। डासना में कमरा दिखाने के लिए सुमन पिंकी को राकेश, मनोज और नन्हे के साथ कार में ले गई। कमरा दिखाने के बाद सुमन ने राकेश, मनोज और नन्हे से खाना लाने के लिए कहा। इतने सुमन और पिंकी वहीं रहीं। उनके वापस आने पर सुमन पिंकी को कार में फिर से ले गई और रास्ते में कोल्डड्रिंक में नींद की गोलियां दे दी। पिंकी के बेसुध होने पर वे उसे रजवाहे में ले गए और वहां बहते पानी में डूबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसे वही छोड़कर सभी मौके से फरार हो गए।

