आज का दिन देश के लिए काफी ऐतिहासिक रहने वाला है चंद्रयान-3 शाम 6: 4 बजे चांद पर लैंड होने वाला है पूरे देश की निगाहें इस गौरवान्वित क्षण के लिए तैयार बैठी हैं। चंद्रयान की सेफ लैंडिंग के लिए नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए हवन करके ईश्वर से प्रार्थना की गई , इस हवन समारोह में एमिटी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ बलविंदर शुक्ला के साथ हजारों की संख्या छात्र भी शामिल हुए।
चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए एमिटी विश्वविद्यालय ने किया हवन
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई स्कूलों ने बच्चों को चंद्रयान की चांद पर लाइव लैंडिंग दिखाने के लिए सर्वोदय विद्या मंदिर स्कूल की प्रधानाचार्या आशा चौहान का कहना है कि उन्होनें 9वीं और 10वीं के बच्चों को शाम के समय बुलाया है। साथ ही सभी शिक्षक भी समय पर मौजूद रहेंगे। चंद्रयान की लैंडिंग देखने को लेकर छात्रों में उत्साह है।
बच्चों में चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग को लेकर काफी उत्साह
कई बच्चे तो शुरुआत से चंद्रयान मिशन के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इसके बारे में जानने की उनकी जिज्ञासा भी बढ़ रही है। आज भारत का तिरंगा चांद पर लहराएगा इस ऐतिहासिक पल को लेकर देश में लोगों की निगाहें लगातार टिकी हुईं है।
देश के इस ऐतिहासिक पल को लेकर सबकी निगाहें लगातार हैं चांद पर टिकी
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि बुधवार शाम एक घंटे के लिए स्मार्ट टीवी पर जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सरकारी स्कूल खोलने के आदेश मिले हैं।

