नोएडा में सुबह से आकाश में काले घने बादल छाए है। यहां रुक रुक कर तेज और हल्की बारिश हो रही है। बारिश ने लोगों को भीषण उमस से राहत दी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं बारिश के दौरान सुबह 9 बजे का तापमाल 28 डिग्री सेल्सियय रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान एनसीआर में मंद गति से हवाएं चली हैं जिससे लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली।
आईएमडी के मुताबिक अगले 12 घंटे तक बारिश का अनुमान जताया
अनुमान के तहत दोपहर बाद तक बारिश होगी। अगस्त में चार साल बाद तापमान 38.1 डिग्री को छू गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। आईएमडी के मुताबिक नोएडा में 12 घंटे तक बारिश का अनुमान है। इसके बाद बादल और धूप का सिलसिला रहेगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रहेगा। यानी बारिश के बाद एक फिर लोगों को तेज गर्मी और उमस झेलनी पड़ेगी। वही नमी की मात्रा 95 प्रतियात और हवा की रफ्तार 5 से 6 किमी प्रतिघंटा रिकार्ड की जा रही है।
बारिश की वजह से नोएडा की प्रमुख सड़को पर लगा जाम
बारिश की वजह से नोएडा की प्रमुख सड़को पर ट्रैफिक थोड़ा स्लों रहा। इसमें डीएससी रोड , एमपी-1 रोड , चिल्ला एलिवेटड से महामाया फ्लाईओवर , सेक्टर-79 की ओर सड़क के अलावा ग्रेनो वेस्ट में एक दो जगह जाम लगा। हालांकि ट्रैफिक विभाग ने जाम को खुलवाया।
बारिश से साफ हुई नोएडा की हवा
बारिश की वजह से नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 70 रिकार्ड किया गया। अलग -अलग सेक्टरों को देखे तो सेक्टर-125 में 67, सेक्टर-62 में 93, सेक्टर-1 में 57 और सेक्टर-116 में 62 रिकार्ड किया गया। वहीं जहरीली गैसों की मात्रा भी कम हुई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

