नोएडा। जी-20 सम्मेलन को लेकर शहर को सजाने संवारने की काम किया जा रहा है। हालांकि ये अभी कंफर्म नहीं है कि जी-20 की होने वाली बैठक ग्रेटरनोएडा में होगी या दिल्ली लेकिन प्राधिकरण कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसके लिए महामाया फ्लाईओवर के पास प्राधिकरण ने वाटर फाल बनाया है। रात में इसकी सुंदरता देखते बनती है। इसे बहते हुए झरने की शेप दिया गया है साथ ही इसके बीच में बौद्ध स्तूपा बनाया गया है।
1.86 करोड़ की लागत से बना नोएडा में वॉटर फॉल बन रहा लोगों के लिए आकर्षण
प्राधिकरण ने इस फॉल का नाम “सुल फुल फॉल” नाम दिया है। ये अपने आप में एक अनोखी डिजाइन है। इस डिजाइन के वॉटर फॉल देखने को नहीं मिलते। ऐसे में नोएडा ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेस वे से दिलली जाने वाले लोगों के लिए ये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्राधिकरण अधिकारी ने बताया कि इस फॉल की टेस्टिंग की जा रही है। इसके निर्माण में करीब 1.86 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इसे तीन महीने में बनाकर तैयार किया गया है।
वॉटर फॉल के अलावा देशभक्तों की एक गैलरी भी बनाई जा रही
इसके अलावा नोएडा ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेस वे पर देशभक्तों की एक गैलरी बनाई जा रही है। इस गैलरी मे भगत सिंह , रानी लक्ष्मी बाई की स्ल्पचर और उनके सिद्धांतों को लिखा जाएगा। इसके अलावा नोएडा एंट्री पॉइंट पर गौतमबुद्ध की संदेश देती मूर्ति और सर्किल गार्डन आदि बनाए गए है। वहीं एक्सप्रेस वे पर जी-20 का स्कल्चर लगाया जाएगा।

