गाजियाबाद। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र में आग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संसद क्षेत्र विकास निधि से एक वाटर बाउज़र और 5000 लीटर की क्षमता वाले एक फॉर्म टेंडर का सोमवार को लोकार्पण किया। बॉउजर और फॉर्म टेंडर को सांसद क्षेत्र विकास निधि से दिया गया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री एवं सांसद जनरल वीके सिंह ने गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र में आग की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए हैं।
धौलाना इंडस्ट्रीयल एरिया को आग का घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए बाउज़र और फार्म टेंडर का हुआ लोकार्पण
धौलाना इंडस्ट्रियल एरिया को आग की घटनाओं से सुरक्षित करने के लिए बाउज़र और फार्म टेंडर का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर जनरल बीके सिंह ने कहा कि सांसद क्षेत्र विकास निधि के तहत वर्ष 2022-23 में 1 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 12,000 लीटर की क्षमता का 1 वाटर बाउजर एवं 5,000 लीटर की क्षमता का एक फॉर्म टेंडर दिया गया। उन्होंने कहा कि धौलाना क्षेत्र में क्षेत्रवासियों, इंड्रस्टी अग्निकांड से सुरक्षा के लिए इसकी बहुत जरूरत थी, बीते एक वर्ष पहले इसका प्रपोजल मुझे मिला था ।मैंने तभी से इसपर काम करना शुरू कर दिया था। हमें मिलकर प्रयास करना है कि कहीं आग न लगे यदि लगती है तो जल्द से जल्द बचाव कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।
कार्यक्रम में हापुड़ की डीएम भी हुई शामिल
इस लोकार्पण कार्यक्रम में हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, एसपी. अभिषेक वर्मा, CFO एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित रहे।

